Saturday, 19 April 2025

गमक gamak definition in music in hindi

गमक

गाने और बजाने की विशेष क्रिया को गमक कहते है। स्वरो को जब विशेष ढंग से हिलाकर उनमें कंपन पैदा करके गाया जाता है तो उसे गमक कहते है।

गमक द्वारा स्वरो की क्रिया कई प्रकार से की जाती है।
1. किसी एक स्वर का जल्दी-2 कंपन करना। 
2. एक स्वर से दूसरे स्वर पर जाते समय उसके ऊपर तथा नीचे के स्वर को खींचते हुए जाना। 
3. एक स्वर से दूसरे स्वर पर एक ही बार जाना। 
4. एक स्वर से दूसरे स्वर पर ध्वनि को बिना तोड़े जाना।

कुछ विद्वान गमक के 19 प्रकार मानते है परन्तु प्राचीन ग्रंथों में गमक के 15 प्रकार ही प्राप्त होते हैं। जैसे:-
1. अंदोलित: जब किसी स्वर का कम्पन एक मात्रा काल मे किया जाता है तो उसे अंदोलित कहते है।

2. लीन: जब किसी स्वर का कम्पन मात्रा के 1/2 काल में किया जाता है तो उसे लीन कहते है।

3. प्लावित: जब किसी स्वर का कम्पन मात्रा के 3/4 काल में किया जाता है तो उसे प्लावित कहते है।

4. कंपित: जब किसी स्वर का कम्पन मात्रा के 1/4 काल में किया जाता है तो उसे कंपित कहते है।

5. स्फुरित: जब किसी स्वर का कम्पन मात्रा के 1/6 काल में किया जाता है तो उसे स्फुरित कहते है।

6. आहत: जब मूल स्वर के साथ दूसरे स्वर का हल्का सा स्पर्श किया जाए तो उसे आहत कहते है।

7. उल्लासित: जब स्वरो को ऊपर से नीचे या नीचे से ऊपर क्रमबद्ध रूप से हिलाया जाए तो उसे उल्लासित कहते है।

8. नामित: जब स्वरो का कंपन नम्रता से किया जाए तो उसे नामित कहते है।

9. मिश्रित: जब दो से ज्यादा प्रकारो को मिलाकर गाया बजाया जाए तो उसे मिश्रित कहते है।

आधुनिक अर्थ: आधुनिक हिंदुस्तानी संगीत पद्धति में गमक का अर्थ भी बदल चुका है। गमक के प्रयोग मे सावधानी, सूझ-बूझ और अभ्यास की आवश्यकता है। उसका अधिक प्रयोग रस पैदा कर सकता है। गमक हिंदुस्तानी संगीत को पाश्चात्या संगीत से अलग करने वाली रेखा है।

Wednesday, 16 April 2025

कण kan definition in music in hindi

 कण 

किसी स्वर का उच्चारण करते समय उसके आगे या पीछे के स्वर को तनिक छुने या स्पर्श को कण कहते हैं। 

कण स्वर को मूल स्वर के ऊपर लिखते है। इस स्वर का प्रयोग संगीतिक रचनाओं को सजाने और संवारने के लिए होता है।

कण स्वर दो प्रकार के होते है —
1. पूर्वलगन कण  
2. अनुलगन कण

1. पूर्वलगन कण: इस कण स्वर का प्रयोग मूल स्वर से पहले किया जाता है। इसको मूल स्वर की बाईं ओर लिखा जाता है। जैसे: रे ग।

2. अनुलगन कण: इस कण स्वर का प्रयोग मूल स्वर के बाद किया जाता है। इसको मूल स्वर की दाईं ओर लिखा जाता है। जैसे: ग म।

इसके साथ राग में मधुरता आती है। ध्यान रहे, इसे गाने के लिए राग गाने की कुशलता आनी चाहिए नही तो राग बिगड़ जाता है। 

Sunday, 13 April 2025

आलाप Aalaap definition in music

 आलाप 

किसी भी राग का गायन वादन एकदम सीधे शुरू नहीं किया जाता, उसके आलाप से किया जाता है। राग के मुख्य स्वरों का विलम्बित (slow) लय में विस्तार करना आलाप कहलाता है। जिसको वर्ण, गमक, मींड, खटका, मुर्की आदि से सजाया जाता है। 

गायक या वादक आलाप द्वारा स्वरो का स्वरूप प्रस्तुत करता  है और अपने मन की भावनाओं को प्रकट करता है। आलाप भाव प्रधान होता है। गायन में आलाप  दो प्रकार से होता है– पहला आकार से और दूसरा नोम-तोम आदि शब्दों से। 

आलाप मुख्यता दो जगहों पर किया जाता है। एक तो गीत या गत से पहले जो कि ताल रहित होता है। और दूसरा गीत या गत के बीच-बीच में जो कि ताल बद्ध होता है। 

नोम-तोम का आलाप चार भागों स्थाई, अंतरा, संचारी और आभोग में बाँट दिया जाता है। आलाप करने से राग का पूरा माहौल बन जाता है, जिसका आनंद सभी लोग लेते हैं। 

वादक कलाकर पहले आलाप करते है। फिर जोड़ आलाप करते है। जोड़ झाला बजाने के बाद गत शुरू करते है। गायक कलाकार पहले आकार या नोम-तोम में आलाप कर गीत आरंभ करते है, जिससे राग का रस निरंतर बना रहता है।

Friday, 11 April 2025

तान taan definition in music

 तान 

तान का अर्थ है विस्तार करना। इसमे गीत का विस्तार होता है तथा चमत्कार की उपज होती है। किसी राग के स्वरो को द्रुत अर्थात्‌ तेज लय तथा आकार में गाने को तान कहते है।  आलाप की लय धीमी होती है और आलाप भाव प्रधान होते है। तान की द्रुत होती है और कला प्रधान होती है। 

1. जब तान में गीत के बोलो का प्रयोग करते हैं तो उसे बोल तान कहते है। 
2. तान को गाते समय राग के वादी, सम्वादी तथा वर्जित स्वरो का ध्यान रखा जाता है।
3. तानों में लय का महत्व ज्यादा होता है इसलिए छोटे ख़्यालों में या द्रुत गत में बराबर की लय या दुगुन में या बड़े ख्याल में चौगुन या अठगुन में गायक गाने गाते हैं। 

तानों के कई प्रकार प्रचलित हैं जिनमें से प्रमुख हैं —
1. शुद्ध तान: इस तान को ‘सपाट तान’ भी कहते है। जिस तान को राग के आरोह अवरोह में क्रमानुसार गाया जाए उसे शुद्ध तान कहते है। 

2. कूटतान: जिस तान में स्वर क्रमानुसार न होकर टेढ़े-मेढ़े हो उसे कूट तान कहते है।

3. मिश्र तान: जिस तान में शुद्ध और कूट तान मिश्रण हो उसे मिश्र तान कहते है।

4. छूट की तान: जब कोई तान तेज गति से ऊपर से नीचे या नीचे से ऊपर या नीचे से ऊपर गई जाए तो उसे छूट की तान कहते है। 

5. दानेदार तान: जिस तान में कण का प्रयोग होता है। उसे दानेदार तान कहते है।

6. गमक तान: जिस तान में गमक का प्रयोग होता है, उसे गमक की तान कहते है।

7. बोल तान: जिस तान में स्वरों की जगह बंदिश के बोलो का प्रयोग हो उसे बोल तान कहते है।

Marketing Research Process Procedure

 Q. Explain the procedure of conducting marketing research .  Ans. Marketing research process consists a sequence of several steps, these st...